Ambedkar Nagar News: मेला देखने निकले 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 21 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के लखनडीह गांव में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव बुधवार सुबह पड़ोसी गांव सेमरा मानापुर के बाहरी हिस्से में पड़ा मिला। मौके से युवक का मोबाइल फोन और पर्स गायब होने की बात सामने आई है, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, लखनडीह गांव निवासी श्याम कुंवर का 24 वर्षीय पुत्र जय सिंह मंगलवार को घर से मेला देखने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि बुधवार सुबह पड़ोसी गांव सेमरा मानापुर के बाहरी हिस्से में उसका शव मिलने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.