अंबेडकर नगर, अगस्त 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। ड्रग एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से मेडिकल स्टारों पर चल रही क्लीनिक की जांच करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष राम रतन वर्मा ने बताया कि मुख्यालय से सटे गौहन्ना चौराहे पर स्थित बीके मेडिकल स्टोर पर विगत दिनों एक लड़की को इंजेक्शन लगाकर घोर अपराध किया है, जिसके चलते 13 वर्ष की बालिका की मौत हो गई। ड्रग विभाग को धोखा देकर मेडिकल स्टोर की आड़ में अप्रशिक्षित चिकित्सक मराजों का इलाज कर रहे हैं, जो ड्रग नियमों का उल्लंघन है। लाइसेंस लेते समय मेडिकल स्टोर सीमा निर्धारित की जाती है, जिसके अंदर मेडिकल की दवाओं के अलावा किसी प्रकार की क्लीनिक या पैथालॉजी नहीं का संचालन नहीं किया जा सकता है। बिना डाक्टर के पर्चे के मेडिकल स्टोर संचालक दवा नहीं दे सकता है। इंजेक्शन लगाने का कोई औचित्य नहीं है। ड्रग एसो...