Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में सीएमएस कार्यालय जाने वाली सड़क पर जमा पानी
अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। प्रतिदिन हजारों मरीजों का इलाज करने वाला मेडिकल कालेज खुद बीमारियों का कारखाना खोले हुए है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय को जाने वाली सड़क पर गंदा पानी फैला हुआ है और उसमें मच्छरों की नर्सरी दिख रही है। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज की इमर्जेंसी वार्ड के उत्तर तरफ व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क पर तमाम गंदा पानी बह रहा है और उससे उठने वाली दुर्गंध से मरीजों व तीमारदारों का बुरा हाल है। सड़क पर फैले गंदे पानी में मच्छरों की नर्सरी तैयार हो रही है जबकि उसी सड़क से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित पटेल व तमाम चिकित्सकों का प्रतिदिन आना जाना होता है। तमाम चिकित्सकों व तीमारदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इमर्जेंसी वार्ड व ओपीडी के शौचालयों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.