Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज के पास बिना पंजीयन चल रहा ट्रामा सेंटर, नोटिस जारी
अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर अकबरपुर टांडा मार्ग पर बिना पंजीकरण शिवा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यहां पर ऑपरेशन थिएटर में जटिल रोगों का ऑपरेशन भी किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर सीएचसी अधीक्षक टांडा ने ट्रामा सेंटर के चिकित्सक को नोटिस जारी करते हुए दो दिन में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर डेबहवा पर टांडा अकबरपुर मुख्य मार्ग पर शिवा हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर का संचालन डॉ पुष्कर की ओर से लगभग एक वर्ष से किया जा रहा है। यहां पर बीमारियों के इलाज के अलावा विभिन्न बीमारियों के जटिल ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। अस्पताल पर डॉ इन्द्रजीत वर्मा (बीएएमएस) व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.