अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर विद्या भारती द्वारा संचालित विवेकानंद इंटर कॉलेज, विद्युतनगर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव एवं कन्या भारती प्रमुख आचार्या बहन ऊषा रानी के निर्देशन में हुआ। वंदना सभा में मुख्य अतिथि डॉ. नीरज रस्तोगी (केमिस्ट, एनटीपीसी), ज्योत्सना रस्तोगी (बेसिक शिक्षा परिषद) एवं विवेकानंद वार्ड की सभासद आरती सिंह द्वारा पुष्पार्चन एवं दीपार्चन किया गया। इसके उपरांत स्थान प्राप्त करने वाली बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में विमलेश एवं प्रीति ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम आराध्या विश्वकर्मा ,द्वितीय ख्वाहिश एवं तृतीय स्थान ईशानी एवं राजनंदनी संयुक्त रूप से रही । यह भी पढ...