Ambedkar Nagar News: मेंहदी प्रतियोगिता में अंजली ने बाजी मारी
अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। कटेहरी स्थित देव इन्द्रावती महाविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा श्यामपट्ट सजावट किया गया। इसके उपरान्त मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंजली को प्रथम स्थान, अनामिका यादव को द्वितीय स्थान तथा श्वेता पांडेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मेंहदी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डा. नीता मिश्रा व संध्या रहीं। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.बीरबल के संयोजन में किया गया। डा. तेजभान मिश्र, सुधीर पांडेय, शिल्पी, डा. अमित कुमार पांडेय तथा चारों इकाई के स्वयं सेवक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बिन्देश्वरी दूबे कॉलेज में निबंध, भाषण, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.