Ambedkar Nagar News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी
अंबेडकर नगर, सितम्बर 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला मुख्यालय समेत पांचों तहसीलों में बीते तीन दिनों से तेज हवा के साथ रुकरुक कर हो रही बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है वहीं टांडा तहसील क्षेत्र के रसूलपुर दरगाह किछौछा में पेड़ गिरने से एक भैंस की मौत हो गई जबकि मांझा कम्हरिया में भयंकर कटान से टीला गिरने से एक स्टीमर उसके नीचे दब गया। मौजूदा समय में पककर तैयार खड़ी अगेती धान की फसलों के साथ आंधी के चलते जहां गन्ना भी गिरने लगा है वहीं शाकभाजी वाले खेतों में पानी जमा होने से लगाई गई अगेती फूल गोभी की फसलों के सड़ने की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। फसलों के भारी नुकसान के साथ-साथ तेज बारिश से आम जनजीवन भी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर के सब्जी मंडी में फल, प्याज एवं आलू की ट्रकों की आमद कम होने से इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.