अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। मूर्ति विसर्जन ड्यूटी के दौरान पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिजनों से बिछड़े तीन वर्षीय मासूम को सकुशल उसके पिता से मिला दिया। टांडा के चौक घंटा घर पर ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक वंदना मौर्या को मासूम के बिछड़ने की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल बच्चे को सुरक्षित पिंक बूथ पहुंचाया और पूछताछ के जरिए उसकी पहचान अनिक यादव पुत्र रामनेवल यादव निवासी नैपुरा, थाना टांडा के रूप में की। आवश्यक सत्यापन के बाद बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। मासूम को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: नम आंखों के बीच श्रद्धालुओं ने मां भवानी को दी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...