Ambedkar Nagar News: मुबारकपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ दधिकांधव उत्सव
अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। बुनकर नगरी टांडा के बाद मुबारकपुर कस्बे में भी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आस्था से सराबोर पावन दधिकांधव उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने कहा कि दधिकांधव उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा और सनातन परंपरा का सुंदर प्रतीक है। उत्सव के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Almora News: डोला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.