Ambedkar Nagar News: मुख्य मार्ग पर जलजमाव से परेशान ग्रामीणों में रोष
अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- Ambedkar Nagar News: विद्युतनगर, संवाददाता। तहसील टांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुन्थर के मजरा मोहरिया गांव के मुख्य मार्ग पर बरसात का दूषित जल जमाव हो जाने से आम लोगो को जबरदस्त समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दूषित जल जमाव से जहां एक तरफ गांव के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिसके कारण महामारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। गांव वासियों ने समस्या के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से जल निकासी के लिए इंटरलॉकिंग मार्ग के किनारे नाली बनवाने की मांग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत पुन्थर के मजरा मोहरिया में कुर्मी ,चौहान, बढ़ई ब्राह्मण सहित अन्य जाति के लोगों का लगभग 200 घर है जिसकी आबादी लगभग चार सौ के आसपास है। गांव के लोगों के आवागमन के लिए गांव की आबादी के मुख्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.