Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 292 जोड़ो ने लिए सात फेरे
अंबेडकर नगर, अगस्त 23 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को शिवबाबा प्रांगण 292 जोड़ों के विवाह का गवाह बना। विधि विधानपूर्वक न सिर्फ जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ वरन योजना के तहत मिलने वाली राशि के अलावा अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। जनप्रतिनिधियों ने नव दंपतियों के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को शिवबाबा प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न विकासखंडों एवं नगर निकायों से आए 292 जोड़ों का उनकी सामाजिक एवं धार्मिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। एमएलसी हरिओम पांडेय, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, प्रशासक/पूर्व जिपं अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमएलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.