अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विभिन्न विकास खंडों एवं नगर निकायों के पात्र लाभार्थियों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीन स्थानों पर हुए कार्यक्रम में कुल 168 जोड़े दाम्पत्य सूत्र के बंधन में बंधे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता कर नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। योजना के तहत अकबरपुर विकास खंड के बरियावन में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पूर्व विधायक संजू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास खंड रामनगर, टांडा, बसख...