अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर में आगामी 7 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोविंद साहब परिसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित हेलीपैड स्थल, सभा मंच, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी आवागमन मार्ग का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर संबंधित विभागों को सभी तैयारियां तय समय-सीमा के भीतर पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। यह...