Ambedkar Nagar News: मिशन शक्ति की हुंकार, सड़क पर उतरीं डीएम और एसपी
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में जागरूकता की प्रभावशाली पहल की गई। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के नेतृत्व में छात्राओं के साथ नगर क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिला सुरक्षा का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया गया और महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की गई। पैदल मार्च नगर के तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा और पटेलनगर सहित प्रमुख मार्गों से गुजरा। मार्च के जरिए संदेश दिया गया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पुलिस का पैदल मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.