Ambedkar Nagar News: मिठाई कारखाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत , हत्या का आरोप
अंबेडकर नगर, जुलाई 16 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र के वार्ड-14 स्थित एक मिठाई कारखाने में बीते रात्रि को संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गयी। मौत की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने प्रतिष्ठान के मालिक व मालकिन पर हत्या का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ने मजदूर की मौत अत्यधिक शराब पीने के चलते बताया है। राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी राहुल प्रजापति (32) पुत्र स्वर्गीय श्यामदेव बसखारी के टांडा रोड पर स्थित अरबिंद मोदनवाल के मिठाई के कारखाने पर मजदूरी करता था। बीते रात्रि को अचानक राहुल की तबियत बिगड़ गयी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.