अंबेडकर नगर, जुलाई 27 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। टांडा कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी से मोजनपुर क्रासिंग के पास एम्बुलेंस के टकरा गई, हालांकि रेलगाड़ी के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर एम्बुलेंस के भिड़ने से खलबली मच गई। कोयला लेकर एनटीपीसी टांडा जा रही मालगाड़ी से मोजनापुर मानवरहित रेलवे क्रासिंग के पास उस समय एम्बुलेंस से मामूली टक्कर हो गई जब एम्बुलेंस मरीज को लेने के लिए जा रही थी। आरपीएफ थानाध्यक्ष भागीरथ नेहरा ने बताया कि एम्बुलेंस वाहन संख्या यूपी-32एफजी 1243 को खिंचवा कर थाने लाया जा रहा है और चालक के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...