अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की मानस नगर कॉलोनी में शनिवार को रास्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान पुलिस और स्थानीय महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनातनी माहौल बना रहा। बताया जाता है कि कुछ लोगों द्वारा अपने प्लॉट तक पहुंचने के लिए दूसरे व्यक्ति की जमीन से रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसकी निजी भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उनका यह भी कहना है कि मौके पर नगरपालिका की टीम पुलिस के साथ पहुंची और जमीन पर बनी दीवार हटाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सड़क पर अवैध निर्माण हटाने में पालिका नाकाम कार्रवाई का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। महिलाओं...