Ambedkar Nagar News: मानव का सर्वश्रेष्ठ धर्म है गो सेवा: दरशुराम
अंबेडकर नगर, जुलाई 23 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गोसेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केन्द्र मल्लेपुर सरैया के तत्वावधान में विकास खण्ड भीटी में गोवंशीय प्राणियों की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। खण्ड पर्यवेक्षक कुमारी गरिमा तिवारी की अध्यक्षता एवं हनुमान प्रसाद तिवारी के संचालन में हुए गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि दरशुराम मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि गो सेवा ही मानव का सर्वश्रेष्ठ धर्म है। गोमाता के बिना कृषि, संस्कृति और पर्यावरण संभव नहीं है। उन्होंने आमजन से गोवंश के प्राण बचाओ, गौहत्या पर रोक लगाओ के संकल्प को अपनाने का आह्वान किया। खण्ड पर्यवेक्षक कुमारी गरिमा तिवारी ने गो-आधारित स्वरोजगार एवं जैविक खेती करने के साथ गो-तस्करी रोकने के लिए बढ़चढ़ योगदान देने का आह्वान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.