Ambedkar Nagar News: मां-बाप की सेवा करना बड़ी नेकी: मौलाना नूरुल हसन
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव स्थित इमामिया मस्जिद में मीसम रजा की वालिदा के ईसाले सवाब के लिए मजलिस आयोजित की गई। मजलिस का आगाज तिलावते कलाम पाक से हुआ। इसके बाद मौलवी मीर तालिब अब्बास समेत अन्य शोरा-ए-किराम ने पेशख्वानी की। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सैयद नूरुल हसन रिजवी ने कहा कि इस्लाम में मां-बाप का मर्तबा बेहद बुलंद है। उनकी खिदमत और इज्जत करना बड़ी नेकी और सवाब का काम है। उन्होंने कर्बला का जिक्र करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपनी कुर्बानी से इस्लाम और इंसानियत के उसूलों को जिंदा रखा। मौलाना हसन ने दीन-ए-इस्लाम और मौत के विषय पर रोशनी डाली। अंत में मौलाना ने कर्बला के शहीदों का जिक्र किया जिसे सुनकर माहौल गमगीन हो गया। मजलिस में बड़ी संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.