अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आउटसोर्स एवं संविदा कर्मियों का जलालपुर विद्युत उपकेंद्र पर दो दिवसीय धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार और विभागीय प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते कार्यभार के बावजूद पिछले दो वर्षों में प्रदेशभर में करीब 25 हजार संविदा कर्मियों की छंटनी की गई है। वर्ष 2023 की हड़ताल के दौरान कार्य करने के बावजूद हटाए गए कर्मचारियों को ऊर्जा मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों ने बहाली का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महासंघ ने मांग की कि बिजली विभाग के सभी आउटसोर्स कर्मियों को आउ...