अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत महेशपुर नेमपुर को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। ग्राम पंचायत में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए 1.41 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र में सार्वजनिक एवं सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विभिन्न आयोजनों के लिए सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। पंचायत उत्सव भवन की स्वीकृति पर एमएलसी हरिओम पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का आभार व्यक्त किया। कहा कि पंचायत उत्सव भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण केंद्र होगा। यहां ग्रामीणों के विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रम, बैठकें, सांस्कृति...