Ambedkar Nagar News: महुआ की डाल काटने से मना करने पर खूनी संघर्ष, महिला समेत कई घायल
अंबेडकर नगर, नवम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव में महुआ के पेड़ की डाल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने महिला और उसके परिजनों पर लाठी-डंडे तथा सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में महिला, उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, खड़हरा गांव निवासी ज्योति पुत्री कृपाशंकर ने महरुआ थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सुबह करीब आठ बजे गांव के ही राजेंद्र, नरेंद्र, राना और अशोक महुआ के पेड़ की डाल काट रहे थे। ज्योति और उसके परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने एक राय होकर ज्योति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.