Ambedkar Nagar News: महिला से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, अगस्त 5 -- Ambedkar Nagar News: भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुल्लापुर करौधी गांव में घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुसुम वर्मा पत्नी राम अवतार वर्मा का आरोप है कि बीते माह 30 जुलाई की रात को गांव के ही रवि वर्मा पुत्र राम सवार वर्मा घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर महिला की डंडे से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला के पति पंजाब में रहते हैं जिसका फायदा उठाकर आरोपी अक्सर विवाद करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.