Ambedkar Nagar News: महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, नवम्बर 14 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 12 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे महिला शौच के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के विशाल पुत्र इंद्रजीत और निर्मल पुत्र भोला ने खेत के पास उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग निकले। इस दौरान महिला के दाहिने हाथ में चोट भी आई। इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.