Ambedkar Nagar News: महिला सम्बंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करें थानाध्यक्ष: एसपी
अंबेडकर नगर, जुलाई 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में मातहतों को पेंच कसे। उन्होंने कहा कि गुंडा माफिया और बदमाशों की जगह सिर्फ जेल होनी चाहिए। महिला सम्बंधी अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर सम्बंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसपी ने कहा कि वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज किया जाए। एसपी ने शातिर एवं अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने तथा लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.