Ambedkar Nagar News: महिला पर चाकू से हमला कर साढ़े चार लाख की चोरी में पुलिस खाली हाथ
अंबेडकर नगर, जुलाई 20 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर क्षेत्र के महुवल गांव में महिला पर चाकू से हमला कर करीब साढ़े चार लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस खाली हाथ है। घटना के तीन दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित सुशांत पांडेय ने बताया कि बीते 17 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर उनकी पत्नी प्रतिष्ठा को चाकू मारकर घायल कर गया और लगभग चार लाख 31 हजार 929 रुपए लेकर फरार हो गया। सीओ के अनुसार मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पता चला कि वादी एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर है और घटना से एक दिन पहले कंपनी की करीब 4.31 लाख रुपए की धनराशि उसके पास आई थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की प्रारंभिक जांच में परिवार के सदस्यों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने के स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले। वहीं महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.