Ambedkar Nagar News: महिला ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, तहरीर दी
अंबेडकर नगर, अगस्त 2 -- Ambedkar Nagar News: भीटी। महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर की शाहजहां पत्नी अजीज ने थाने में तहरीर देकर अपने परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि परिवार के लोग उसके साथ गाली गलौज करते हुए मानसिक रूप से दबाव बनाते हैं, जिसकी वजह से वह असहाय व भयभीत महसूस कर रही है। उन्होंने न्याय और सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद आरक्षी पूजा पांडे ने रिपोर्ट लेने से पहले शाहजहां को मानवता दिखाते हुए भोजन कराया और उनकी शिकायत सुनकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। महिला हेल्प डेस्क ने पीड़िता को आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है। थानाध्यक्ष दौमित्र रावत ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.