Ambedkar Nagar News: महिला चिकित्सक पर मनमानी का आरोप, सीएमओ से शिकायत
अंबेडकर नगर, सितम्बर 28 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर महिला चिकित्सालय में तैनात महिला चिकित्सक की कार्यप्रणाली को लेकर सभासद ने सीएमओ से शिकायत की है। जलालपुर कस्बा निवासी सभासद आशीष सोनी ने आरोप लगाया कि चिकित्सक निर्धारित समय से एक-दो घंटे देर से अस्पताल पहुंचती हैं और ड्यूटी समय से पहले ही चली जाती हैं। शिकायत में कहा गया है कि चिकित्सक की मूल तैनाती सीएचसी नगपुर में है, जबकि वह महिला चिकित्सालय में कार्य कर रही हैं। समय से ड्यूटी न होने के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। मरीजों व तीमारदारों से कथित अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है। सभासद ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.