अंबेडकर नगर, सितम्बर 18 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के माधवपुर गांव में बकरी द्वारा आम का पौधा खा लेने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके दो पुत्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिव्यांग युवक का सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माधवपुर निवासी कबूतरा पत्नी कुंजबिहारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने दरवाजे के सामने आम के पेड़ लगाए थे। आरोप है कि पड़ोसी ईशा पत्नी राममूरत की बकरी ने आम के पौधे को खा लिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: अम्बेडकरनगर:महिला और उसके दो पुत्रों को लहूलुहान किया इस पर कबूतरा ने ईशा से बकरी का ध्यान रखने और दोबारा पौधे को नुकसान न पहुंचाने की बात...