अंबेडकर नगर, अक्टूबर 21 -- Ambedkar Nagar News: टांडा,संवाददाता। टांडा कोतवाली क्षेत्र के प्यारेपुर मोड़ पर मां दुर्गा प्रतिमा पंडाल के पास महिलाओं और युवतियों पर अश्लील इशारे करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, जहां उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्यारेपुर मोड़ स्थित मां दुर्गा प्रतिमा पंडाल के निकट सचिन उर्फ भोले पुत्र परिश्रम, निवासी मुबारकपुर, महिलाओं और युवतियों की ओर अश्लील इशारे कर रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि कांस्टेबल राजकुमार की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की ज...