अंबेडकर नगर, अगस्त 3 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के लारपुर गांव में रविवार को आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा, अधिकारों एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बचने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना बिना झिझक तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान महिलाओं और किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह भी पढ़ें- बहू-बेटी सम्मेलन में म...