अंबेडकर नगर, सितम्बर 22 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर ,संवाददाता। सिकंदरपुर गांव के मजरे बनहरा निवासी श्रमिक ओमप्रकाश (50) का शव मंगलवार को मलेशिया से गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे।परिजनों के मुताबिक ओमप्रकाश परिवार के भरण-पोषण के लिए मलेशिया में रहकर श्रमिक का काम करते थे। बीते सात सितंबर को तीन मंजिला मकान की छत से अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई थी। हादसे की सूचना गांव पहुंचने के बाद से ही परिवार में मातम छाया था। शव को मलेशिया से गांव लाने के लिए सांसद लालजी वर्मा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मदद की मांग की थी। प्रयासों के बाद मंगलवार को ओमप्रकाश का शव गांव पहुंच पहुंचा। ओमप्रकाश की मौत...