अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- Ambedkar Nagar News: देवरिया बाजार। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर परिसर में मंगलवार को ब्लॉकस्तरीय स्कूल में चलो रैली निकाली गई। एसडीएम सुभाष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने जहांगीरगंज बाजार का भ्रमण किया। मम्मी पापा भूल न जाना, सबसे पहले नाम लिखाना, पढ़ी लिखी नारी, घर घर की उजियारी समेत नारे लगाकर अभिभावकों को जागरूक किया। एसडीएम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों तथा टीएलएम के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। ऐसे में सभी अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में अवश्य कराएं। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता आनंद जायसवाल व मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी ने शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Balia News: जागरूकता रैली निकाल शिक्षा के ...