Ambedkar Nagar News: मगुरांडिला में आज लगेगा नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 30 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर क्षेत्र के रफीगंज-मगुराडिला चौराहे पर शनिवार को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गठिया, जोड़ों, कमर व घुटनों के दर्द, सूजन और अकड़न समेत विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच, परामर्श और जरूरतमंद मरीजों को दवाएं वितरित की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.