अंबेडकर नगर, अक्टूबर 14 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज बाजार में मकान पर कथित कब्जे का विरोध करने और थाने में शिकायत करने से नाराज होकर शिकायतकर्ता की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रफीगंज बाजार निवासी अब्दुल जब्बार पुत्र अब्दुल रहमान के अनुसार उनके दो सगे भाई और दो अन्य लोग उनके घर में घुसकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से बाहर निकालने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: मकान पर कब्जे की शिकायत करने पर पिटाई, मुकदमा दर्ज इसकी शिकायत करने वह कटका थाने गए थे। आरोप है कि थाने से शिकायत कर लौटते समय सेमरा पलया...