अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र खरगपुर असगवां निवासी कासिम अली की विधवा विट्टन निशा ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर विपक्षी द्वारा मकान खाली कराने की मांग की है। विधवा ने बताया कि वह नि:संतान है। सेवा करने के लिए वह अपनी बहन की बेटी को घर पर रखा था। उसने धोखे से वसीयत के बहाने दो वर्ष पूर्व उसकी जमीन का बैनामा करा लिया और अब उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...