Ambedkar Nagar News: मंत्री ने पीठापुर रास्ते को जल्द ठीक कराने का दिया आदेश
अंबेडकर नगर, सितम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कटेहरी ब्लाक के पीठापुर सरैया निवासी समाजसेवी आनंद सिंह काजू अस्वस्थ है। कई दिनों से बीमार चल रहे काजू सिंह का कुशल जानने प्रदेश की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पीठापुर पहुंची। लखनऊ से सीधे गांव पहुंची प्रदेश की ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का जिले के विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। मंत्री ने काजू का हाल जाना और इलाज में पूरा मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं मौके पर जिला विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक से फोन पर वार्ता की और जल्द गांव का रास्ता ठीक कराने का आदेश दिया। इलाके में समाजसेवी आनंद सिंह काजू के रसूख की लोग चर्चा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बीमार समाजसेवी का मंत्री ने जाना हाल
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.