Ambedkar Nagar News: मंडलीय बैडमिंटन ट्रायल में जिले की सात महिला खिलाड़ी करेंगी प्रतिभाग
अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। महिला बैडमिंटन में मंडलीय ट्रायल के लिए जिले की सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद मुस्कान मौर्य, नेहा, कृतिका द्विवेदी, श्रुति विश्वकर्मा, करिश्मा, जागृति त्रिपाठी और तेजस्विनी भट्ट का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में होने वाले ट्रायल में खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। चयनित खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। मंडलीय स्तर पर चयन होने के बाद खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.