अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल और हैंडबाल के जनपदीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय चयन ट्रायल के लिए किया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जनपदीय ट्रायल के आधार पर फुटबॉल बालक जूनियर वर्ग से कुन्दन एवं मनीष कुमार बिंद का चयन किया गया है। वहीं हैंडबॉल महिला वर्ग में सलोनी, सपना, साक्षी, निधि, अनामिका, नेहा, खुशबू, शताक्षी एवं साक्षी को मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित किया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जनपदीय ट्रायल्स के बाद चयनित सभी खिलाड़ी अच्छे हैं।मंडलीय यह भी पढ़ें- Shravasti News: मंडलीय ट्रायल्स के लिए 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन ट्रायल्स में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्...