Ambedkar Nagar News: भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहे मंदिर व शिवालय
अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सावन माह जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, शिव भक्तों की आस्था व भक्ति भी चरम पर पहुंच रही है। नगर स्थित शिवबाबा धाम में शनिवार को आस्था व भक्ति का संगम देखने को मिला। भोले के भक्तों ने विधिवत पूजन अर्चन कर हर हर महादेव के जयकारे लगाए। घंट घरियारों की मधुर धुन के बीच जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भक्तों का मानना है कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा से बिगड़े कार्य भी सहजता से निपट जाते हैं। भक्तों का यही विश्वास व आस्था सावन माह को खास बनाता है। शनिवार को पवित्र शिवबाबा धाम में बड़ी संख्या में पहुंचे शिव भक्तों ने विधिवत पूजा अर्चना की। बेल पत्र, धतूरा व मिष्ठान अर्पित कर व धूप दीप जलाकर भगवान शिव से बेहतरी की काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.