Ambedkar Nagar News: भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को नहीं मिला प्रतिकर
अंबेडकर नगर, जुलाई 20 -- Ambedkar Nagar News: मालीपुर। अकबरपुर मालीपुर शाहगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के मंसूरपुर सुरहुरपुर बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद भी किसानों को प्रतिकर का भुगतान न किए जाने से किसानों में रोष व्याप्त है। 135ए राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए मंसूरपुर, तिकमलपुर, रुकुनपुर समेत अन्य गांवों के किसानों की जमीन लगभग एक वर्ष पूर्व अधिग्रहित की गई थी। अधिग्रहित भूमि पर मिट्टी की पटान भी लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अभी तक किसानों के प्रतिकर का भुगतान नहीं किया गया। किसान रमाशंकर तिवारी, श्याम नारायण पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी, सीताराम तिवारी, अरुण कुमार पांडेय आदि ने उप जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर प्रतिकर का भुगतान किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.