अंबेडकर नगर, अक्टूबर 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भूगर्भ जल संरक्षण, प्रबंधन एवं नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में भूगर्भ जल से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अनापत्ति प्रमाण पत्र के नवीनीकरण से संबंधित तीन आवेदन तथा ड्रिलिंग मशीन पंजीकरण से संबंधित दो आवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। समिति द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का परीक्षण करते हुए नियमानुसार अनुमोदन किए जाने की संस्तुति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश्तिा किया कि भूगर्भ जल के उपयोग एवं दोहन से संबंधित प्रकरणों में शासन द्वार...