Ambedkar Nagar News: भीषण गर्मी में आठ घंटे बिजली के लिए तरसे तरौली फीडर के सैकड़ों लोग
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मालीपुर-जलालपुर मार्ग पर मौहरिया के पास बुधवार की रात्रि में तार टूटने से एक बार फिर नगर के जुड़वा शहर शहजादपुर की आपूर्ति व्यवस्था में घंटों व्यवधान रहा हालांकि बैकल्पिक व्यवस्था के सहारे आपूर्ति को बहाल किया गया। वहीं विद्युत वितरण खंड आलापुर से संचालित तरौली फीडर की बिजली व्यवस्था में बुधवार की रात्रि में आए आठ घंटे के व्यवधान से उपभोक्ताओं को दुश्वारी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में नगर में जहां आपूर्ति व्यवस्था किसी तरह भले ही संचालित हो रही हो किन्तु ग्रामीणांचल में आपूर्ति का बुरा हाल है जहां अंधाधुंध कटौती जारी है। इंदईपुर संवाद के अनुसार विद्युत वितरण खंड आलापुर के मकोईयां और औझीपुर उपकेंद्र से संचालित विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाली का शिकार है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.