Ambedkar Nagar News: भीखीपुर में कल तक होगा श्रीकृष्ण लीला का मंचन
अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कटेहरी ब्लाक की ग्राम पंचायत समसुद्दीनपुर के मजरे भीखीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नवयुवक कार्यकारिणी रासलीला समिति ने तीन दिवसीय संगीतमयी रासलीला का मंचन शुरू किया है। गुरुवार को शुरू हुआ मंचन शनिवार की रात तक किया जाएगा। समिति के संयोजक सुधांशु प्रजापति ने बताया कि वासुदेव देवकी विवाह, उग्रसेन को कारावास और कंस के अत्याचार का संगीतमयी मंचन किया जाएगा। चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्म, अघासुर वध, पूतना वध और राधा-कृष्ण मिलन की लीला प्रस्तुत की जाएगी। पांच सितंबर को गोवर्धन पर्वत, कालिया वध, राधा वियोग और कंस वध सहित अन्य लीलाओं का मंचन होगा। रासलीला की खास बात यह है कि इसमें अधिकांश पात्रों की भूमिका स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा निभाई जायेगी। यह भी पढ़ें- Katiha...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.