Ambedkar Nagar News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अभिनव सैनी ने किया दमदार प्रदर्शन
अंबेडकर नगर, अगस्त 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज, लारपुर के संयोजन में एकलव्य स्टेडियम स्थित वेटलिफ्टिंग हॉल में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव और आयोजक विद्यालय प्रधानाचार्य संदीप वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-17 बालक वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नैच और क्लीन एंड जर्क में कुल 160 किलोग्राम भार उठाकर सभी को प्रभावित किया। इस वर्ग में अन्य प्रतिभागी उनके प्रदर्शन के आसपास भी नहीं पहुंच सके। 65 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुश ने कुल 80 किलोग्राम तथा 79 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद शाद ने 80 किलोग्राम भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.