अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भाजपा ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर घोषित जिला कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी मिली है तो वहीं कई पुराने चेहरे को मायूस भी होना पड़ा है। इसे लेकर कई कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जिला कार्य समिति की घोषणा में मनोज मिश्र, डॉ राना रणधीर सिंह, सुमन पांडेय, अमरेंद्रकांत सिंह, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरि व विवेक मौर्य को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बाबा रामशब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू व विनोद कुमार को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विनय पांडेय, शिवपूजन राजभर, आकाश वर्मा, अंजू पांडेय, अभिषेक निषाद, अखंड प्रताप वर्मा, उमाशंकर शुक्ल व जय सिंह को जिला म...