Ambedkar Nagar News: भाजपा के कार्यक्रम में आकर अभद्रता करने पर मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, अगस्त 5 -- Ambedkar Nagar News: भीटी। भाजपा के कटेहरी मंडल द्वारा कटेहरी मंडल में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। अंतिम कार्यक्रम दरवन स्थित शिव मंदिर पर चल रहा था कि पंकज वर्मा पुत्र हीरालाल एवं संदीप विश्वकर्मा पुत्र आत्माराम वहां पहुंचे और महापुरुषों पर अमर्यादित टिप्पणी करने के साथ पार्टी पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। कार्यक्रम में खलल डालने से उपस्थित ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.