अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- भरत मिलाप के साथ रामलीला का समापन Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता, जलालपुर तहसील क्षेत्र के बड़ेपुर में शंकर जी महाराज बाबा औघड़ दास प्रबंध समिति की देखरेख में आयोजित रामलीला का समापन भरत मिलाप की लीला के साथ हुआ। वर्षों के विरह के बाद प्रभु श्रीराम और उनके अनुज भरत का मिलन देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। वहीं, अयोध्या के सिंहासन पर प्रभु श्रीराम के विराजमान होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला के अंतिम प्रसंग में वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावपूर्ण मंचन किया गया। भरत का बड़े भाई के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण तथा श्रीराम का अपने अनुज के प्रति स्नेह दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस प्रसंग के माध्यम से कलाकारों ने भाईचारे, पारिवारिक मर्यादा और कर...