Ambedkar Nagar News: ब्रेकर से उछली पिकअप शिव मंदिर में घुसी
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 6 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर संवाददाता। जलालपुर-न्योरी मार्ग पर दुलहूपुर बाजार के पास सिंहोरिया गांव में सोमवार रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित पिकअप शिव मंदिर में जा घुसी। हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मंदिर की रेलिंग टूट गई। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि बिना नंबर की पिकअप जलालपुर के मदरहा गांव से न्योरी में सीएनजी भरवाने जा रही थी। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह के घर के सामने बने ब्रेकर से पिकअप उछल गई और चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे स्थित शिव मंदिर में जा घुसी। चालक ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.