Ambedkar Nagar News: बोल बम व हर हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा नगर
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, हिन्दुस्तान टीम। हर हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गुरुवार को नगर का हर एक हिस्सा गुंजायमान रहा। समूचा शहर भगवामय नजर आया। कांवड़ियों के जत्थे डीजे की धुन पर थिरकते रहे। कहीं भगवान शिव व माता पार्वती के प्रतीकात्मक स्वरूप में कांवड़िए नजर आए तो कहीं यात्रा निकाल शिव भक्ति से ओतप्रोत नजर आए। कांवड़ियों पर पुष्पा वर्षा भी की गई। अयोध्या जल लेने के लिए कांवड़ियों की रवानगी तेज हो गई है। गुरुवार को समूचा नगर भगवामय नजर आया। नगर के बस स्टेशन क्षेत्र, शहजादपुर, अयोध्या मार्ग पर पूरे दिन कांवड़ियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बोल बम व हर हर महादेव के जयकारों से अलग अलग क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। डीजे पर बज रहे भगवान शिव केअलग अलग गीतों पर कांवड़िए थिरकते नजर आए। बच्चे, युवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.